बिलासपुर में ‘आदित्य प्रॉपर्टीज़’ का शुभारंभ, कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास ने किया उद्घाटन

Social Activity BSP

बिलासपुर (Social Activity BSP)। हिंदू नववर्ष और चैत्र नवरात्रि के शुभ अवसर पर शहर के हनुमान मंदिर चौक, रमतला रोड कोनी में युवा कांग्रेस नेता शुभम श्रीवास और पंडित जितेंद्र शर्मा (जीतू) द्वारा स्थापित आदित्य प्रॉपर्टीज़ का भव्य उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय समन्वयक त्रिलोक चंद्र श्रीवास रहे।

उद्घाटन समारोह में त्रिलोक श्रीवास ने कहा कि कोनी, बिरकोना, रमतला, सेदरी और रतनपुर रोड क्षेत्र शिक्षा हब और हरियाली के कारण तेजी से विकसित हो रहे हैं। ऐसे में आदित्य प्रॉपर्टीज़ के शुरू होने से लोगों को विश्वसनीय तरीके से जमीन और मकान खरीदने में सुविधा मिलेगी।

इस अवसर पर संस्थान के संचालक शुभम श्रीवास ने मुख्य अतिथि का श्रीफल, बुके और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। कार्यक्रम में पंडित जितेंद्र शर्मा जीतू, सुरेंद्र श्रीवास, चंद्रमणि श्रीवास, चरण सिंह राज, निखिल श्रीवास, मनोहर श्रीवास, नरेंद्र श्रीवास, सोनू श्रीवास, गोविंद यादव, आकाश ठाकुर, अनिल यूके, हरिश श्रीवास, रमेश श्रीवास, आशीष श्रीवास सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने नए प्रतिष्ठान के सफल संचालन की कामना की और क्षेत्र में इसके सकारात्मक प्रभाव की उम्मीद जताई।


Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद




Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post